देवरिया : अयोध्या में हुए हादसे में 4 व्यापारियों की मौत,देवरिया में पसरा मातम
अयोध्या में हुए हादसे में 4 व्यापारियों की मौत,देवरिया में पसरा मातम
देवरिया 7 अप्रैल 2019 ।।
अयोध्या में हुए हादसे में चार व्यापारियों की मौत से देवरिया के गौरीबाजार व इंदूपुर में रविवार को मातम पसर गया। मृतकों में दो गौरीबाजार और दो इंदूपुर के रहने वाले थे। गाड़ी चला रहा एक अन्य व्यापारी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसने नहर तैर कर अपनी जान बचाई। गौरीबुजुर्ग के रहने वाले अजय यादव (22) ने गौरीबाजार के थाना रोड पर अपनी रेडीमेड की नई दुकान खोली है। उसका उदघाटन इसी सप्ताह होना था। दुकान के लिए कपड़े की खरीदारी करने 5 अप्रैल को वे कार से कस्बे रामपुर चौराहे पर रेडीमेड की दुकान चलाने वाले मोनू अंसारी (25), खाद-बीज के कारोबारी दीप नारायण उर्फ विकास जायसवाल(22) तथा इंदूपुर में कपड़े के व्यवसायी साजिद अंसारी (24) और यहीं रेडिमेड की दुकान चलाने वाला उसके मौसेरे भाई साद उर्फ भुल्लन अंसारी (22) के साथ कानपुर गए थे। सामान की खरीदारी करने के बाद पांचो व्यापारी मोनू अंसारी की कार से शनिवार की देर रात देवरिया के लिए रवाना हुए। कार मोनू अंसारी ही चला रहे थे। रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे अयोध्या के रुदौली कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजा गांव के पास शारदा नहर के पुल पर बने रेलिंग को तोड़ते हुए कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में दीपनारायन, अजय, साजिद और मोहम्मद साद की मौत हो गई जबकि मोनू अंसारी ने तैर कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। हादसे की जानकारी मिलते ही गौरीबाजार और इंदूपुर में मातम पसर गया। व्यापारियों के परिजन आनन-फानन में घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार सभी व्यापारी अक्सर माल की खरीदारी करने एक साथ ही कानपुर जाया करते थे। चालक को नींद आ जाने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है
।