कूचबिहार रैली : 'मां, माटी, मानुष' के जरिये ममता पर पीएम मोदी ने किए प्रहार

7अप्रैल 2019 ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की स्पीड ब्रेकर दीदी आजकल चैन से सो नहीं पा रही है, तभी चार पुलिस अधिकारियों के तबादले के चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरी हुई हैं.
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'राजनीति में जमीन खिसकना क्या होता है, अगर किसी को समझना हो, तो दीदी की बौखलाहट, दीदी का गुस्सा, देखकर समझ सकता है. मुझे पर आजकल गालियों की जो बौछार हो रही है, चुनाव आयोग पर वो जिस तरह भड़क रही हैं, उससे भी पता चलता है कि दीदी कितनी डरी हुई हैं."
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'राजनीति में जमीन खिसकना क्या होता है, अगर किसी को समझना हो, तो दीदी की बौखलाहट, दीदी का गुस्सा, देखकर समझ सकता है. मुझे पर आजकल गालियों की जो बौछार हो रही है, चुनाव आयोग पर वो जिस तरह भड़क रही हैं, उससे भी पता चलता है कि दीदी कितनी डरी हुई हैं."
लोगों को नामुमकिन भी मुमकिन लग रहा है
पीएम मोदी ने कहा, "आज इस चौकीदार पर देश को इसलिए इतना विश्वास हुआ है, क्योंकि लोगों को लगने लगा है कि नामुमकिन भी अब मुमकिन है. गरीब से गरीब के पास भी अपना बैंक खाता, अपना रुपे डेबिट कार्ड होगा, ये कभी नामुमकिन लगता था, लेकिन अब मुमकिन है. गरीब से गरीब की रसोई में भी गैस पर खाना बनेगा, ये भी पहले नामुमकिन लगता था, लेकिन अब मुमकिन है."
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत कभी आतंकवादियों के घर में घुसकर मारेगा, ये भी नामुमकिन लगता था, लेकिन अब ये भी मुमकिन है.
देश के मजबूत होने से कुछ लोगों कष्ट हो रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत होते भारत से कुछ लोगों को कष्ट हो रहा है. जब भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन रहा है, तो दीदी को ये परेशान करता है. जब भारत आतंक पर सख्ती दिखाता है, तब दीदी को ये परेशान करता है. अब दीदी इतनी परेशान हैं कि दिन-रात एक ही बात कर रही हैं.
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा, “अपने राजनीतिक फायदे के लिए घुसपैठियों को बचाकर दीदी ने माटी के साथ भी विश्वासघात किया है. पश्चिम बंगाल के लोगों को टीएमसी के गुंडों के हवाले करके उन्होंने मानुष की सारी उम्मीदें तोड़ दी हैं, उसका जीवन मुश्किल में डाल दिया है.”
दीदी दे रही है दो PM चाहने वालों का साथ
मोदी ने कहा, "दीदी अब ऐसे लोगों का साथ दे रही हैं जो भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं. क्या भारत में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए? लेकिन दीदी ने मोदी विरोध में अपने ऐसे साथियों पर भी चुप्पी साध ली है."
मोदी ने एनआरसी का मुद्दा भी उठाया. बीजेपी असम के बाद पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लाने की बात कह रही है, जबकि ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'मां माटी मानुष' का वादा एक तरफ और टीएमसी की सच्चाई दूसरी तरफ. दीदी मां को भूल गई और उन लोगों का साथ दे रही है जिन्होंने 'भारत के टुकड़े-टुकड़े' के नारे लगाए.
उन्होंने आगे कहा, 'दीदी पर आपने बहुत भरोसा किया था, लेकिन उन्होंने आपका वो भरोसा चकनाचूर कर दिया है. पश्चिम बंगाल में बुआ-भतीजे का गठजोड़ इस महान धरती को गुंडों, घुसपैठियों, जानवरों और इंसानों के तस्करों, टोलाबाज़ों का गढ़ बनाने पर तुला हुआ है.'
ममता ने रोकी केंद्र की योजनाएं
रैली में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर केंद्र की योजनाओं का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- स्पीड ब्रेकर दीदी ने अगर केंद्र सरकार की योजनाओं को रोका नहीं होता, तो आज बहुत सी सुविधाओं का लाभ आपको भी मिलता. अब 2019 का ये लोकसभा चुनाव आया है दीदी को सबक सिखाने के लिए. दीदी का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी है. ये धरती इतने सामर्थ्य से भरी हुई है, लेकिन वो पश्चिम बंगाल की संस्कृति को, यहां के गौरव को, यहां के नागरिकों के जीवन को तबाह करने पर तुली हुई हैं.
पीएम मोदी ने इसके साथ ही सवाल किया, "क्या दीदी ने आपको बताया कि क्यों पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की जा रही हैं? क्या दीदी ने आपको बताया कि क्यों परीक्षा पास करने के बावजूद, हजारों युवाओं की नौकरी पर ब्रेक लगा दिया गया है. क्या दीदी ने आपको बताया कि यहां के चाय बगानों में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को रोकने का काम क्यों किया जा रहा है"
बंगाल को सारदा स्कैम से बदनाम कर दिया
पश्चिम बंगाल की सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में कम्यूनिस्टों के शासन के बाद इस तरह सरकार चलाई जाएगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. मां शारदा को पूरा देश पूजता है, उनसे हम ज्ञान, सद्-बुद्धि मांगते हैं, लेकिन इन्होंने बंगाल को सारदा स्कैम से बदनाम कर दिया. Rose का नाम सुनते ही लोग फूलों की बात करते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में ‘Rose’ सुनते ही गरीबों को कांटा चुभने की याद आने लगती है
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने मन बना लिया है. अब बंगाल में ना टोलागिरी चलेगी ना गुंडागिरी. आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है. कोई आपका वोट छीन नहीं पाएगा.
कूचबिहार रैली : 'मां, माटी, मानुष' के जरिये ममता पर पीएम मोदी ने किए प्रहार
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 07, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 07, 2019
Rating: 5

