Breaking News

सहारनपुर रैली में माया का वादा : गठबंधन की सरकार बनी तो 6 हजार नही स्थायी रोजगार की होगी व्यवस्था




7 अप्रैल 2019 ।।

बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया अजीत सिंह ने रविवार को पहली बार सहारनपुर के देवबंद में साझ रैली की. इस दौरान गठबंधन के तीनों महारथी बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसे. मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 15 लाख देने वाले वादे की तरह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 72 हजार का वादा जुमला है. उन्होने कहा कि विरोधी पार्टियों के हवा-हवाई चुनावी वादों के बहकावे में नहीं आना है. मायावती ने गरीबी दूर करने का अपना फॉर्मूला बताया है.

मायावती ने कहा कि यदि हमें केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिलता है तो हम सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में स्थायी रोजगार देने की व्यवस्था करेंगे. मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो छह हजार नहीं, हर हाथ को रोजगार देंगे.

मायावती ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश ने अति गरीब लोगों के मतों को लुभाने के लिए हर महीने 6 हजार रुपये देने की जो बात कही है, उससे गरीबी का कोई स्थायी हल निकलने वाला नहीं है. अगर केंद्र में हमें सरकार बनाने का मौका मिलता है तो हर महीने सरकारी व गैर-सरकारी क्षेत्रों में स्थायी रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी ।