Breaking News

गोरखपुर : ब्रह्मपुर ब्लॉक में हुई दो मासूमो की मौत




ब्रह्मपुर ब्लॉक में हुई दो मासूमो की मौत

गोरखपुर 8 मार्च 2019 ।।
झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार चौकी अंतर्गत निम्बश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित पोखरे दो मासूम बच्चों की नहाने के दौरान गहरे पानी मे जाने से डूबने से मौत हो गई।


उन बच्चों के साथ आये बच्चों से के द्वारा शोर मचाने पर वहाँ के मुख्य पुजारी गजेंद्र गिरी ने तालाब में कूद कर पानी मे डूबे बच्चों को ढूढने लगे।


करीब 10 मिनट के बाद दोनों बच्चों को बारी बारी तालाब से बाहर निकाला।
तब तक मृतक मासूम के परिजनों को सूचना मिल चुकी थी ।

परिजन दोनों मासूमो के शव को लेकर घर पहुचे


सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा करदोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेजी।

जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर गाव के पिपरपति के रहने वाले बाबुना पाण्डेय की तीन पुत्रिया है जो यही रहती है ।


जिनमे से एक पुत्री का पुत्र व एक उसकी ननद का पुत्र आज सुबह तालाब में स्नान करने गए और गहरे पानी मे जाने के कारण डूब गए।


पहला मासूम मृतक आकाश (12 वर्ष)पुत्र सुरेंद्र पांडेय जो दो भाइयों में बड़ा था ब्रह्मपुर का निवसी है ।


दूसरा मृतक मासूम अमन पांडेय (12 वर्ष)पुत्र रविशंकर पांडेय देवरिया जिले के बैडीडीहा रुद्रपुर का निवासी था।

ब्रह्मपुर में बाबुना पाण्डेय के वहाँ रामायण का आयोजन का समापन हुआ है।

दो मासूम बच्चों के अपने घर डूबने की जानकारी मिलने के बाद से बाबुना पाण्डेय बार बार बेसुध होकर गिर जा रहे।परिवार सहित पूरे गावो में मायूसी छाई हुई है।