हल्दी बलिया : धार्मिक और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत वाली झांकियो के संग बारात लेकर निकले दूल्हा भगवान शिव
धार्मिक और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत वाली झांकियो के संग बारात लेकर निकले दूल्हा भगवान शिव
डॉ सुनील ओझा की रिपोर्ट
हल्दी बलिया 4 मार्च 2019 ।। महा शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार के दिन हल्दी मालदह टोला स्थित पुरातन शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गयी ।शिव बारात में एक से बढ़कर एक धार्मिक व देश भक्ति से ओतप्रोत झाकिया संघ के युवाओं द्वारा निकाली गयी ।सजी झांकियो में बैल गाड़ी पर विराजमान शिव पार्वती तथा भारत माता के भेषभूषा में युवक आकर्षण का केंद्र बने रहे ।बारात में हाथी, घोडे, ऊँट,पुरुष,महिलाये,युवक,
युवतिया,बच्चे,सहित क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति उलेखनीय रही ।बारात हल्दी,सुल्तानपुर,नंदपुर,आदि क्षेत्रों का चक्रमण करते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई ।बारात में इतनी भीड़ थी की बलिया बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी।लेकिन थानाध्यक्ष की सूझबूझ से आवागमन तुरन्त बहाल कर दिया गया।इसी क्रम में पुरास,सीताकुण्ड तथा मुड़ाडीह स्थित मुंडेश्वर महादेव के मंदिर से शिव बारात की झांकी मनराखन बाबा,गायघाट कुँआ नंबर एक ,देवी तर बाजार होते हुए वापस आयी। वही स्थानीय पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चक्रमण करती रही।