बलिया : समाजसेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ बलिया ने पर्यावरण संकल्प एवं महा वृक्षारोपण अभियान के तहत विंग कमांडर अभिनन्दन की वतन वापसी पर किया वृक्षारोपण
बलिया 1 मार्च 2019 ।। समाजसेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ बलिया ने पर्यावरण संकल्प एवं महावृक्षारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के प्रांगण में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के स्वदेश वापसी की खुशी में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण की शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दिलीप श्रीवास्तव ने किया। पौधरोपण के बाद एक बैठक की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. श्रीवास्तव ने कहा कि आज पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। ठीक इसी तरह हमारे देश के वीर सैनिकों के चलते हम लोग अपने देश मंें शांति एवं सकुशल रहते है। हम सबको अपने देश के सैनिकों पर गर्व है।
संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने कहा कि आज देश और पर्यावरण की सुरक्षा एक ही तरह का हो गया है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। उसी प्रकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सबको सहयोग करना चाहिए। जलालुद्दीन जेडी ने कहा कि आज हमको पौधा लगाने के बाद बहुत ही आनंद महसूस हो रहा है। मिंटू खान ने कहा कि हम सब मिलकर प्राकृतिक सौन्दर्य को निखारने का एक छोटा प्रयास कर रहे है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेम चैरसिया, राहुल पाण्डेय, सतीश चंद्र यादव उर्फ पप्पू चैधरी, डा. अखिलेश राय, सीता राम सिंह, बाबू पाण्डेय, दिनेश साहनी, शैलेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, अनुभव सिंह, देवेन्द्र यादव, असगर शेख, आशु पाण्डेय, बिक्की पाण्डेय, जलालुद्दीन जे.डी., दिलीप भाई, कांतेश्वर मिश्रा, प्रदीप यादव, संजय उपाध्याय आदि ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल तथा संचालन वरिष्ठ छात्र नेता रितेश मिश्रा उर्फ पहाड़ी ने किया।


