Home
/
Unlabelled
/
बलिया : गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित ,पुरस्कार में एक लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान
बलिया : गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित ,पुरस्कार में एक लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान
गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित
पुरस्कार में एक लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान
बलिया 01 मार्च 2019 ।। अपर जिला मजिस्ट्रेट राम आसरे ने बताया है कि वर्ष 2018-19 में गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुआ है। प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो, तथा इस हेतु पूर्णतया समर्पित रहे हो, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस स्मृति पर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने व एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। जिसमें पुरस्कार हेतु निम्न प्रकार के अर्हतायें निर्धारित की गयी है। जिसमें भारत का नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यता निवास करता रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत न किया गया हो।
बलिया : गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित ,पुरस्कार में एक लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 01, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 01, 2019
Rating: 5


