Breaking News

गोरखपुर :पीएम ने दी पीएम श्रम योगी मानधन योजना की सौगात

 पीएम ने दी पीएम श्रम योगी मानधन योजना की सौगात 
ए कुमार की रिपोर्ट 


गोरखपुर 5 मार्च 2019 ।।

 सीएम योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आज श्रम धन योजना का किया शुभारम्भ ,देश के गरीबो के लिए नरेंद्र मोदी जी के दिल मे जो पीड़ा है , देश के इन लोगो के लिये योजनाओं को शुरू करने के लिए देश के प्रधानमंत्री जी को इन श्रमिको की तरफ से दिल से मैं धन्यवाद देता हूं। समाज के प्रत्येक तपके के लिए 100 से ज्यादा योजनाएं प्रारम्भ की है ।
इन सब का उद्देश्य गरीब दबे लोगो के जीवन स्तर को उठाया जा सके ।
आपने देखा होगा, कि गरीब कल्याणकारी योजना जन धन योजना जो प्रारम्भ हुई थी जिनका कही पर बेंको में एकाउंट नही था । लेकिन एक मुहिम चला कर ये काम किया गया । 
36 करोङ से अधिक परिवारों के बैंक में एकाउंट खोले गए ।
आजादी के बाद पहली बार गरीबो के लिए ये योजना चलेगा ।
जो कभी इस देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था हम एक रुपया भेजते थे लेकिन 90 पैसा कहा जाता था, दलाल मिलकर कहा जाते थे, भ्रष्टाचार के खिलाफ वो लाचार हो गए थे ।
लेकिन प्रधानमंत्री जी ने ये सब बंद किया और किसी की हिम्मत नही है दलाली करने की ।
ये परिवर्तन है, शासन की योजनाओं में इतनी पारदर्शिता, ये कार्य केवल यही नही पर नही थमा, इस देश के सभी महिलाओ के आंसू को पोछा जा सके ।
धुंवे से उसकी आंखें खराब हो रही थी, इसको लेकर प्रधानमंत्री जी ने उज्वला योजना की शुरुआत की ।
आज निशुल्क गैस कनेक्शन गरीब को मिल रहा है ।
गरीब के आँशु को पोछने के लिए कांग्रेस जो नही कर सकी उन आँशुओ को पोछने का काम नरेंद्र मोदी ने किया क्योकि मोदी जी है ।
हर एक गरीब को आवास देंगे ।
ये कार्य पहले भी हो सकता था, ढाई करोङ परिवारों को पहले भी आवास मिल सकता था, लेकिन नामुमकिन को मुमकिन बनाने का काम मोदी जी ने किया ।
पूरे देश मे 4 करोङ लोगो को बिजली का कनेक्शन मोदी जी ने किया। कांग्रेश के लिए जो असम्भव था, वो संभव मोदी ने बनाया, क्योकि मोदी है ।
शौचालय को लेकर योजना कर तहत पूरे देश के अंदर साढ़े 9 करोङ परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराया, कांग्रेश जो नही कर पाया तो उसे मोदी जी ने किया क्योकि मोदी जी है ।
स्वास्थ्य को लेकर मोदी जी ने आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का बीमा करा कर उन्हें चिकित्सा मोहैया कराया, जो कांग्रेश बसपा और सपा नही कर पाय उसे मोदी जी ने किता, क्योकि मोदी जी है ।
किसानों के खाते में पहली किस्त चली गई, ये काम कांग्रेश बसपा सपा के लिए मुश्किल था, लेकिन ये सम्भव कर पाया गया, क्योकि मोदी जी है ।
35 रुपये से 55 रुपये के अंशदान करने पर उन्हें 3 हजार रुपये प्रतिमाह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन के रूप में दी जायेगी, जिसके 15 हजार रुपये मासिक से कम हो ।
अगर आपका पैसा जमा हुआ है, और अगर आपको पैसे लेना है तो  आपके सभी पैसे ब्याज के तहत मिल जाएगी ।
बाईट - योगों आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश)