Breaking News

वाराणसी सिटी-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का बलिया एवं गाजीपुर में ठहराव 14 मार्च से

वाराणसी सिटी-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का बलिया एवं गाजीपुर में ठहराव 14 मार्च से 

  गोरखपुर 07 मार्च, 2019 : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा हेतु 15551/15552 दरभंगा-वाराणसी सिटी-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का 14मार्च,2019 से बलिया एवं गाजीपुर स्टेशनों पर स्थाई ठहराव प्रदान किया जायेगा ।
-              15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर 03.10 बजे पहुंचकर 03.15 बजे छूटेगी।
-              15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस बलिया स्टेषन पर 12.20 बजे पहुंचकर 12.25 बजे छूटेगी।
-              15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी स्टेषन पर 04.25 बजे पहुंचकर 04.27 बजे छूटेगी।
-              15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी स्टेषन पर 10.50 बजे पहुंचकर 10.52 बजे छूटेगी ।

      वही रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न तिथियों से विभिन्न स्टेशनों पर निम्न गाड़ियों का छः माह हेतु प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
-              19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 08 मार्च,2019 से सिन्दखेडा स्टेशन पर 13.29 बजे पहुंचकर 13.31 बजे छूटेगी ।
-              19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 09 मार्च,2019 से सिन्दखेडा स्टेशन पर 14.12 बजे पहुंचकर 14.14 बजे छूटेगी ।
-              14008 एवं 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 02 मार्च,2019 से श्रीकृष्णानगर स्टेशन पर 07.00 बजे पहुंचेकर 07.02 बजे छूट रही है।
-              14007 एवं 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 02 मार्च,2019 से श्री कृष्णानगर स्टेशन पर 13.13 बजे पहुंचकर 13.15बजे छूट रही है।

 साथ ही रेल प्रशासन ने 15707/15708 कटिहार-अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस का मैरवा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर छः माह के लिये अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।
फलस्वरूप 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 01 अप्रैल,2019 से मैरवा स्टेशन पर   09.51बजे पहुंचकर 09.53 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 05अप्रैल,2019 से मैरवा स्टेशन पर 07.30 बजे पहुंचकर 07.32 बजे छूटेगी ।
यह जानकारी जन सूचना अधिकारी अशोक कुमार ने दी है ।