जम्मू कश्मीर : जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से धमाका , 10 के घायल होने की सूचना

ए कुमार की रिपोर्ट
जम्मू 7 मार्च 2019 ।। जम्मू में बस स्टैंड पर धमाके की खबर है. ऐसा बताया जा रहा है कि यहां ये ग्रेनेड हमला था. जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये धमाका एक बस में हुआ है. इस धमाके में 10 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के बांदरपेई इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को गुरुवार सुबह मार गिराया है. साथ ही इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका पर सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.यह मुठभेड़ बुधवार रात को 09:32 बजे शुरू हुई थी. यहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी के बाद से आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हुई. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और साथ ही इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है ।