बलिया पुलिस को मिली भारी सफलता , दवा की आड़ में अवैध शराब की तस्करी का खुलासा :प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम और प्रभारी निरीक्षक नरही की संयुक्त टीम द्वारा 02 कन्टेनर से 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 3 अर्न्तराज्यीय शारब तस्कर भी गिरफ्तार
बलिया पुलिस को मिली भारी सफलता , दवा की आड़ में अवैध शराब की तस्करी का खुलासा :प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम और प्रभारी निरीक्षक नरही की संयुक्त टीम द्वारा 02 कन्टेनर से 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 3 अर्न्तराज्यीय शारब तस्कर भी गिरफ्तार
बलिया 5 मार्च 2019 ।।
पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अवैैैध शराब माफियाओ व तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे दिनांक 05.03.2019 को प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक नरही की संयुुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर भरौली चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों को पकड़कर चेकिंग करने पर भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता मिली । मुखबिर की सूचना थी कि कंटेनरों में अवैध शराब रसड़ा के रास्ते से होते हुए भरौली के बॉर्डर से बिहार जाएगी । अब सवाल यह उठ रहा है कि रसड़ा , फेफना और नरही थाना को पार करके यह कन्टेनर भरौली तक कैसे पहुंच गये ? क्या बलिया जनपद के थानों की पुलिस स्वाट टीम की जानकारी पर ही आश्रित हो गयी है ? आखिर रसड़ा , फेफना और खुद नरही थाना लबे सड़क होते हुए ये कन्टेनर भरौली तक कैसे पहुंच गये ? इसकी तो जांच होनी ही चाहिये । वैसे इस उपलब्धि के लिये स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की सक्रियता काबिले तारीफ कही जा सकती है । यह भी सोचनीय प्रश्न पुलिस विभाग के सामने खड़ा हो गया है कि अब इन तस्करो ने जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में अपने काले कारनामो को अंजाम देना शुरू कर दिया है । अब ऐसी खेपों को पकड़ने में पुलिस को और भी चौकन्ना होना पड़ेगा । दवाओं की आड़ में अवैध शराब की तस्करी का खुलासा पुलिस अधीक्षक बलिया देवेन्द्र नाथ ने प्रेसवार्ता के दौरान की । बताया कि गिरफ्तार तीन लोग हरियाणा से कंटेनरों में पिछले हिस्सो में दवाइयां और कन्टेनर के अगले हिस्से में अवैध शराब भरकर यूपी के रास्ते बिहार ले जाकर बेचते है । यह सफलता मंगलवार की सुबह 03.30 बजे 02 कन्टेनर नं0 HR56-8396 व HR67 A -7832 को रोक कर चेक करने के बाद मिली । दोनों कन्टेनरों में बने दो भाग बना था जिसमें पिछले भाग में गत्तों में दवाइयों की पेटियां और अगले भाग में(ड्राइवर के पीछे) कुल 113 पेटी अवैध शराब ROYAL STAG ब्रैंड की शराब रखी गयी थी ।इसी तरह दूसरे कन्टेनर के पिछले हिस्से में गत्तों में अंग्रेजी दवाइयां रखी गयी थी तथा अगले हिस्से में 177 पेटी IMPERIAL BLUE ब्रैंड की अवैध शराब (कुल 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब) बरामद हुयी । दोनों कन्टोनरों से 03 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा इनसे कड़ायी से पुछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग दवा की आड में अवैध शराब को हरियाणा से बिहार प्रान्त में ले जाकर अत्यधिक दामों में बेच देतें हैं। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 38 लाख रुपये है तथा बरामद दोंनों कन्टनरो की कुल अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नरही पर मु0अ0स0-37,38/19 धारा 60क/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 15,000/- रू का पुरस्कार दिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-कृष्ण कुमार सैनी उर्फ चन्द्रपाल पुत्र स्व.जनेश्वर सैनी निवासी वार्ड नं. 1, एकता कालोनी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा ।
2- संदीप कुमार पुत्र श्री जयभगवान नि. वार्ड नं. 1 एकता कालोनी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा ।
3- मुकेश कुमार पुत्र जयवीर नि.सुन्डावास थाना बाल समन्द जिला हिसार हरियाणा ।
बरामदगी
1. कन्टेनर नं0 HR56-8396 ।
2-कन्टेनर नं0 HR67 A -7832 ।
3-113 पेटी अवैध शराब ROYAL STAG तथा 177 पेटी IMPERIAL BLUE ब्रैंड की अवैध शराब
(कुल 290 पेटी अवैध शराब)
शराब व कन्टनर की अनुमानित कुल कीमत 80 लाख रूपये ।
बरामदगी करने वाली टीम
1-प्रभारी निरीक्षक नरही तेज प्रताप सिंह मय हमराह ।
2- उ.नि.विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम बलिया
3- उ.नि.राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस बलिया
4-SI श्री संजय सरोज स्वाट टीम बलिया,
5-का.अनूप सिंह स्वाट टीम बलिया,
6-का.अतुल सिंह स्वाट टीम बलिया ,
7-का.वेद प्रकाश दुबे स्वाट टीम बलिया,
8-का.आलोक सिंह स्वाट टीम बलिया
9-का.शशिप्रताप सिंह सर्विलांस सेल बलिया
10-का.राकेश यादव सर्विलांस सेल बलिया
11-का.रोहित यादव सर्विलांस सेल बलिया






