Breaking News

पूरी दुनिया के लिये खतरा है पाकिस्तान , दुनिया के नक्शे से इसे मिटा देना जरूरी : शिव सेना




27 फरवरी 2019 ।।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां स्थित बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों में तनाव चरम पर है. इस पूरे मामले पर शिवसेना ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान से पूरी दुनिया को खतरा है. पार्टी ने बुधवार को अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में दावा किया कि दुनिया मे तब तक शांति नही आ सकती है जबतक पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा न दिया जाए. शिवसेना ने कहा कि क्या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों का ठिकाना ‘सांस्कृतिक केंद्र’ था क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि उनकी जमीन से आतंकवाद से जुड़ा कोई कृत्य नहीं हो रहा है.

पाकिस्तान में नहीं है लोकतंत्र
 लेख में कहा गया है, ‘दुनिया में तब तक शांति नहीं आ सकती जब तक पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा ना दिया जाए. 
पाकिस्तान जैसा देश सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है. पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है इसलिए सेना प्रमुख प्रधानमंत्री और सरकार के नाम पर अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हैं ।

मसूद अजहर को मार कर लिया जाए बदला
सामना में कहा गया है कि जिस तरह अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान की जमीन पर मार गिराया. सीआरपीएफ के 40 जवानों का बदला उसी तरह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को मार कर लिया जाए ।