Breaking News

पीएम मोदी ने स्वच्छताग्राहियो का बढ़ाया मान : कुंभ में डुबकी के बाद धोए स्वच्छताग्राहियो के पैर




24 फरवरी 2019 ।।

तीर्थ की नगरी प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में डुबती लगाई. संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने पवित्र संगम पर मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना भी की. प्रधानमंत्री के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे.

इसके बाद पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों व स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित किया. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों के पैर भी धोए. बता दें कि ये वो लोग हैं, जिनकी तारीफ पीएम मोदी ने बार-बार की है. उनका कहना है कि इन्हीं सफाईकर्मियों की वजह से कुंभ मेले का आयोजन इतना सफल रहा है.
वहीं प्रयागराज से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित किया.  यहां पीएम ने "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना "की शुरुआत की. इस योजना के तहत पीएम मोदी के एक क्लिक के साथ ही 2000 रुपये की पहली किश्त किसानों के खाते में पहुंच गई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहली की जो सरकारें थीं उनमें किसान का भला करने की नीयत नहीं थी. वो छोटी-छोटी चीजों के लिए किसानों को तरसाती थीं. लेकिन हमने किसानों की सुविधा पर काम किया ।