Breaking News

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को छलावा




24 फरवरी 2019 ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की शुरूआत की. इसके तहत प्रधानमंत्री ने 2 हजार रुपये की पहली किस्त देश के 1 करोड़ एक लाख किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की. किसानों के लिए केंद्र सरकार की इस योजना को बसपा सुपीमो मायावती ने ढकोलसा बताया है. मायावती ने ट्वीट किया, ‘किसान सम्मान के नाम पर कुछ किसानों को मात्र 500 रुपये देना उनका अपमान है.’

मायावती ने "पीएम किसान सम्मान निधि योजना "पर कहा कि गरीब किसानों को 500 रुपये प्रति माह यानी 17 रुपये प्रतिदिन देने की व्यवस्था है. यह किसानों का सम्मान नहीं बल्कि अपमान करने जैसा है और बीजेपी सरकार की अपरिपक्व सोच का जीता जागता प्रमाण है. मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार की सोच अनुचित ही नहीं बीजेपी सरकार की सोच अनुचित ही नहीं बल्कि अंहकारी है. सपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वादा निभाने में मोदी सरकार विफल साबित हुई है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर में रविवार को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये सहायता देने की औपचारिक शुरुआत की. इसी दिन पीएम-किसान पोर्टल पर अपलोड किए गए पात्र किसानों को पहली किस्त 2 हजार रुपए दी गई. फिलहाल, उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिनका राज्यों के किसान सेवा पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन है. जिन किसानों का डेटा फीड हो चुका है, उनके खाते में आज पहली किस्त के 2000 रुपये दी गई.