सक्रिय राजनीति में जल्द आएंगे रावर्ट वाड्रा , दिये संकेत : मुरादाबाद में लगे पोस्टर बैनर
रॉबर्ट वाड्रा ने संकेत दिए हैं कि वह बहुत जल्द राजनीति में आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि वो राजनीति में आने को तैयार हैं लेकिन पहले उनके ऊपर सभी बेबुनियाद आरोप खत्म हो जाएं. मुरादाबाद में रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कई जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है कि वह मुरादाबाद से चुनाव लड़ें.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सक्रिए राजनीति में उतरने के बाद अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के सियासी मैदान में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है. यूपी के मुरादाबाद में राबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें उन्हें मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है. पोस्टर में लिखा हुआ है कि रॉबर्ट वाड्रा जी, मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है.

इस पोस्टर में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी तस्वीरें लगी हुई हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए संकेत दिया था कि वह राजनीति से जुड़ने को इच्छुक हैं. वर्षों की सीख और अनुभव यूं बेकार नहीं जाना चाहिए और इसे बेहतर इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए.।