भीमपुरा बलिया : लाखो के गहनों पर चोरो ने किया हाथ साफ , छत से उतर कर चोरी की घटना को दिया अंजाम
लाखो के गहनों पर चोरो ने किया हाथ साफ , छत से उतर कर चोरी की घटना को दिया अंजाम
बृजेश सिंह की रिपोर्ट
नगरा बलिया 9 फरवरी 2019 ।। भीमपुरा थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने मकान की छत पर स्थित कमरे से लगभग 3 लाख रुपये के गहने लेकर चले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर निवासी अर्जुन सिंह के बैठका के छत पर कमरे बने हुए है। इन कमरो में अर्जुन सिंह के छोटे भाई की पत्नी की 4 बक्से व दो अटैची आदि में गहने व समान रखा था। परिवार के सभी लोग मकान में रहते है। शुक्रवार की रात चोर बैठका की छत पर चढ़ गए। दोनो कमरो का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखे बक्से व अटैची का ताला तोड़कर उसमे रखा गया लगभग 3 लाख के गहने लेकर चले गए। सुबह किसी कार्यवश परिजन बैठका की छत पर गए तो देखा कि कमरो का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर रखे बक्से व अटैची के समान अस्त व्यस्त थे। जब अटैची में रखे गहने को देखा तो वे गायब थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।