Breaking News

जेएनसीयू में पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी एवं पौधरोपण आयोजन

 





बलिया।। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय  में 5 जून 2026 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. बृजेश कुमार सिंह, अधिष्ठाता, कृषि संकाय ने   कहा कि विश्व की सतरह प्रतिशत आबादी के लिए केवल ढाई प्रतिशत ज़मीन भारत में है। यहाँ कि प्राकृतिक सम्पदा पर बड़ी आबादी का बोझ है। विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में अधिकांश भारत के हैं। यदि आज हमने पर्यावरण संरक्षण का प्रण नहीं लिया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जीने के अनुकूल प्रकृति नहीं रहेगी. इसलिए हमें प्रकृति एवं पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ पौधरोपण करना होगा और उन्हें बचाने का संकल्प लेना होगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने के लिए निरन्तर प्रयास करना चाहिए। कहा कि प्रत्येक नागरिकों को प्रत्येक वर्ष एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने का प्रयास करना चाहिए और वह पेड़ अपने माँ को समर्पित करके लगाएं और उस पेड़ की देखभाल माँ की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए करें।अटल प्रशासनिक भवन स्थित कांफ्रेस हॉल में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण के महत्व से परिचित कराना था। संगोष्ठी का प्रारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी तथा सहायक कुलसचिव द्वारा जननायक चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि  के साथ हुआ, तत्पश्चात समस्त अतिथियों को पौध एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 

संगोष्ठी का संचालन डॉ. छबिलाल ने किया। संगोष्ठी में स्वागत डॉ. संजीव कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशि भूषण ने किया। संगोष्ठी समापन के पश्चात विश्वविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलश्री, गुलमोहर, हरसिंगार, बरगद, पीपल, आम, पाकड़, नीम इत्यादि पौधों का रोपण किया गया।

 इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह तथा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील कुमार ओझा , प्रदेश अध्यक्ष  मधुसूदन सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार ठाकुर मुन्ना जी,सर्वदमन जायसवाल व प्रदीप कुमार वर्मा, दिव्यांशु राय (इंजीनियरिंग छात्र )ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. छबिलाल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. शशिभूषण एवं डॉ. लाल विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव एस. एल.पाल, वित्त अधिकारी आनंद दुबे, सहायक कुलसचिव, जे. एन. मिश्र एवं विश्वविद्यालय परिसर के  डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डॉ. सौम्या, डॉ. प्रेमभूषण, डॉ संदीप यादव, डॉ रामसरन यादव आदि प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।