Breaking News

बलिया से बड़ी खबर : इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में बाहर से लिखी हुई कॉपी को नोडल अधिकारी और भीमपुरा एसओ ने पकड़ा ,केंद्र व्यवस्थापक और सहायक अध्यापक हुए गिरफ्तार ,बीआरआर इंटर कालेज औराई खुर्द का मामला

इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में बाहर से लिखी हुई कॉपी को नोडल अधिकारी और भीमपुरा एसओ ने पकड़ा ,केंद्र व्यवस्थापक और सहायक अध्यापक हुए गिरफ्तार ,बीआरआर इंटर कालेज औराई खुर्द का मामला


 बलिया 28 फरवरी 2019 ।। जनपद में बोर्ड परीक्षा को नकल माफियाओ ने आज भी दागदार किया है ।
इंटर के जीव विज्ञान की परीक्षा में बलिया जनपद में बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह और थानाध्यक्ष भीमपुरा सत्येंद्र राय की टीम ने संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाई करते हुए बीआरआर इंटर कालेज औराई खुर्द भीमपुरा के सहायक अध्यापक संजय सिंह पुत्र वंश बहादुर सिंह निवासी महरी की मोटरसाइकिल को चेक करके उसमें पहले से हल की गयी दूसरे स्कूल के कोड वाली कॉपी पकड़ी है । बताया जाता है कि इस कॉपी के अंदर वाले पन्ने यहां की किसी कॉपी में लगाकर जमा किये जाते । नोडल अधिकारी रामशरण सिंह की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक प्रेम चंद राव पुत्र फौजदार राव निवासी महरी भीमपुरा और संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है । इन दोनों लोगो के खिलाफ भीमपुरा थाने में अपराध संख्या 34/18 परीक्षा अधिनियम की धारा 4/7/8/10 और आईपीसी की धारा 419,420,467,468,471 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही थी ।
जिले के शिक्षा महकमे को भले ही नकल नहीं दिख रही हो लेकिन शासन की तरफ से भेजे गए पर्यवेक्षक ने जिले में हो रही परीक्षा का आईना अधिकारियों को दिखा दिया है। गुरुवार की सुबह की पाली में उनकी टीम ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के औराई खुर्द स्थित एक इंटर कालेज पर पयर्वेक्षक ने बाहर से लिखी हुई एक कॉपी पकड़ी। कापी एक बाइक में रखी हुई थी। इस मामले में बाइक संग दो लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पर्यवेक्षक रामशरण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। रामशरण सिंह ने बातचीत में बताया कि मीडया की सूचना सही होती है । आपका सहयोग हमारे लिए रास्ता बनाता है। जिले में अबतक नकल के कुल पांच मुकदमे मेरे द्वारा पंजीकृत कराये गए है।