Breaking News

बोले पीएम मोदी : पूरा देश एक है और जवानों के साथ खड़ा है




28 फरवरी 2019 ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर के 15,000 स्थानों पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. इसे दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस कहा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत PoK में हुई वायुसेना की एयर स्ट्राइक से की. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि PoK में हुई कार्रवाई के बाद पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है. मोदी ने कहा कि हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है. इसलिए ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे उनके भरोसे को ठेस पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें चट्टान बनकर खड़े रहना है. दुश्मन देश की प्रगति रोकना चाहता है. लेकिन हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं. न ये देश रुकेगा. पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा ने नया इतिहास रचा है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी मौजूद होंगे. मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से पूछा- पहले कौन सवाल करेगा? पीएम मोदी ने कहा कि 2मार्च को पार्टी की तरफ से विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन करेगी. मोदी ने कहा कि बाइक रैली का अपना एक नया प्रभाव होता है. युवाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लें. मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का मूल मंत्र है सत्ता और विपक्ष में हेल्दी कॉप्टीशन.

इसके बाद मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर का रुख किया. यहां की कार्यकर्ता लक्ष्मी के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि आप तो खुद लक्ष्मी हैं और आप जानती हैं लक्ष्मी कम' पर विराजती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस वैभवशाली न्यू इंडिया के निर्माण के लिए वर्तमान में देश के कोटि कोटि जनों के विश्वास में जो मजबूती है, जो आत्म विश्वास है, उसे एक धागे में पिरोना है. जिसे हम भारत माता के चरणों में अर्पित कर सके.

पीएम मोदी ने कहा कि कॉन्फिडेंस मेरे स्वाभाव का हिस्सा है. आपको बताना चाहूंगा कि मीडिया का हमारे लिए एक fixed cycle है. चुनाव से पहले मीडिया कहती है कि भाजपा के लिए यह चुनौती है. लेकिन हमें भी मीडिया को कोसने से ज्यादा इसे चुनौती के रुप में स्वीकार करना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी एक कैडर बेस्ड पार्टी है, इसलिए पार्टी और सरकार दोनों के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण होता है. इसी के आधार पर सरकारी योजनाओं को जमीन पर साकार करना भी आसान होता है, जो हम मौजूदा कार्यकाल में लगातार करते आए हैं.

असम के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर आम व्यक्ति को भी अपनी बात कहने का अधिकार है. मोदी ने कहा कि 2019 में भी सोशल मीडिया और हमारे वॉलिंटियर्स का योगदान रहेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये महागठबंधन नहीं, महामिलावट है. खुद का अस्तित्व बचने के लिए कांग्रेस छोटे-छोटे दलों का सहारा ढूंढ रही है. छोटे-छोटे दलों की बिखरी हुई ताकत के भरोसे वो फिर से अपनी जिंदगी ढूंढ रही है. ये मिलावट सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस को जीवित रखने के लिए हो रही है.

इसके बाद पीएम मोदी ने पोरबंदर के कार्यकर्ताओं से बात की. पीएम मोदी ने नोटबंदी पर बात करते हुए कहा कि मिडिल क्लास को उकसाने और भड़काने का काम विपक्ष करता है. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के बाद यूपी और गुजरात जैसे राज्यों के चुनाव में हमें सफलता मिली ।