Breaking News

गोरखपुर : चौरीचौरा पुलिस ने तीन अभियुक्तों के पास से एक फर्जी नम्बर के ट्रक सहित 214 बोरी गेहू को किया बरामद

चौरीचौरा पुलिस ने तीन अभियुक्तों के पास से एक फर्जी नम्बर के ट्रक सहित 214  बोरी गेहू को किया बरामद

ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 28 फरवरी 2019 ।।अपराध एवं अपराधियों को प्रभावी नियंत्रण  हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ सुनील गुप्ता के निर्देशानुसार चौरीचौरा थाना अंतर्गत चोरी व लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु टीम बनाकर स्वाट टीम सर्विस लांस को लगाया गया था इसी क्रम में स्वाट टीम प्रभारी सर्विस लांस प्रभारी क्राइम ब्रांच व प्रभारी निरीक्षक थाना चौरीचौरा क्षेत्र में 17 जनवरी 2019 की घटना के संबंध में पंजीकृत मुकदमा संख्या 49 2019 धारा 420 467 468 घटना में गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था ,तभी  टीम व चौरीचौरा पुलिस ने गंभीरता से लेते  हुए  मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम ने कौड़ीराम क्षेत्र के फ्लोर मील पर गेहूं बेचने आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जो ट्रक मालिक व ड्राइवर रमेश चंद यादव ने आरटीओ गोरखपुर व बनारस से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर गेहूं लादकर बनारस के लिए निकला था लेकिन रास्ते में ही 450 बोरी गेहूं में से 236 बोरी गेहूं बेच दीया बचे 214 बोरी गेहूं को मौके से बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके पास से 14500 नगद बरामद किया गया। रमेश चंद यादव के साथ मनीष यादव स्वतंत्र प्रजापति को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक वर्मा पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा सुमित शुक्ला क्षेत्राधिकारी अपराध प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दिए ।