Breaking News

सिकंदरपुर बलिया : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल , जिला अस्पताल में गंभीरावस्था में चल रहा है इलाज




सिकंदरपुर बलिया 10 नवंबर 2018 ।। सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर पंदह मोड़ के समीप बलिया से अपने गांव खरीद जा रहे युवक की अज्ञात वाहन से धक्का लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के खरीद गांव निवासी अशोक कुमार यादव (26) पुत्र नारायण यादव शनिवार को सुबह बाईक से किसी काम से बलिया गया हुआ था।


 शाम को वह बलिया से गांव लौट रहा था कि पंदह मोड़ के समीप सामने से तेज गति से जाती हुई किसी अज्ञात वाहन से उसे धक्का लग गया। जिससे वह वही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे राहगीरों ने उसे तत्काल स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।