Breaking News

सीएम सिटी गोरखपुर में सफाई कर्मियों ने दी चेतावनी - दीपावली के पहले दो वेतन , नही तो सड़को पर डालेंगे कूड़ा , करेंगे हड़ताल




गोरखपुर :

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन को लेकर दी चेतावनी
दीपावली तक वेतन नहीं मिला तो कर सकते है बड़ा आंदोलन
अमित कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 1 नवम्बर 2018 ।।  शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त समेत कई अधिकारी और कर्मचारी पर पहले ही गाज गिर चुकी है । इसके बावजूद नगर निगम  के अधिकारी कर्मचारियों का वेतन अभी तक रिलीज नहीं किया है । जिसको लेकर  सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अगर दीपावली तक हमारा भुगतान नहीं होता है तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और महानगर की सड़कों पर पूरा ही कूड़ा ही कूड़ा नजर आएगा। कर्मचारियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि  दीपावली का पर्व पर भी अगर हम लोगों को वेतन नहीं मिला तो हमारे बच्चों की दीपावली खराब हो जाएगी।  इससे पहले हम लोगों का दशहरा खराब हुआ । अब हम लोग अपनी दीपावली नहीं खराब होने देंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 4 हजार अस्थाई आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों का अभी भी वेतन पेंडिंग चल रहा है। जबकि दीपावली का पर्व नजदीक है ऐसे में कर्मचारियों को अपनी दीपावली खराब होती नजर आ रही है।
  मिली जानकारी के अनुसार पुराने ठेकेदारों के भी कर्मचारियों का वेतन अंधेरे में हो सकता है क्योकि निलंबित नगर आयुक्त के आदेश के विचाराधीन हो गए नए नगर आयुक्त के आने तक अगर  लागू नहीं हुआ तो ठेकेदार के मन में आक्रोश फूट रहा है।