ग्रीन कॉरीडोर में निशातगंज चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग स्वीकार करने पर जताया आभार
लखनऊ।। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने लखनऊ में बने ग्रीन कॉरीडोर में मानक विहीन रोटरी (चौराहों) पर भविष्य में जाम की स्थिति से बचने हेतु ओवर ब्रिज बनाने हेतु मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा उपाध्यक्ष, एलडीए को 7 जनवरी 2026 को पत्र लिखकर व ई-मेल के माध्यम से मांग की थी। ग्रीन कॉरीडोर पर निशातगंज चौराहे पर जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति की ओवर ब्रिज बनाने हेतु एलडीए का निर्णय स्वागत योग्य है तथा महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा तथा महासचिव विवेक शर्मा ने एलडीए का आभार व्यक्त किया। निशातगंज चौराहे पर ओवरब्रिज बनने के पश्चात् ग्रीन कॉरीडोर तथा निशातगंज पुल पर यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा तथा जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
डालीगंज से पक्के पुल तक भी ग्रीन कॉरीडोर शुरू होने जा रहा है। पक्के पुल पर भी जाम की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए पूरे ग्रीन कॉरीडोर पर सुचारू रूप से ट्रैफिक आवागमन हेतु हनुमान सेतु तथा पक्के पुल पर भी ओवरब्रिज बनाए जाने की आवश्यकता है क्योंकि हनुमान सेतु व पक्के पुल पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।









