बलिया प्रधान डाकघर में सुबह सात से शाम सात बजे तक मिलेगी आधार सेवाएं, 5 व 15 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य अपडेट निःशुल्क
बलिया।। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बलिया प्रधान डाकघर में आधार से संबंधित सेवाओं का समय बढ़ा दिया गया है। अब नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए प्रातः 07 बजे से शाम 07 बजे तक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक अपनी सुविधानुसार निर्धारित विस्तारित समयावधि में आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग की ओर से विशेष रूप से पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराया जा रहा है। यह सुविधा निःशुल्क है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे के पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसका आधार बायोमेट्रिक अपडेट समय से अवश्य कराएं। आधार अपडेट समय से कराने से बच्चों को भविष्य में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में होने वाली संभावित परेशानियों से बचाया जा सकता है। विभाग नेअभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित आयु पूरी होने पर बच्चों का आधार अपडेट कराने में लापरवाही न बरतें। बलिया प्रधान डाकघर में आधार संबंधी कार्यों के लिए सुबह 07 बजे से शाम 07 बजे तक विस्तारित समय में सुविधा उपलब्ध होने से नौकरीपेशा लोगों और अन्य नागरिकों को भी सहूलियत मिलेगी।






