जाने 12 अगस्त 2016 को क्या हुआ था नरही थाने पर
नरही बलिया।। थानान्तर्गत टेढ़वा के मठिया निवासी पशुपालक चंद्रमा यादव संतकबीर नगर जनपद में लगे पशु मेला से दुधारू गाय खरीद कर लाया था जिसे नरही पुलिस ने गो तस्कर बताकर गायों को सुपुर्दगी में ले लिया एवं चंद्रमा यादव पर गो तस्करी का मुकदमा कायम कर दिया जबकि चंद्रमा यादव के पास वैध मेले की रसीद थी । अपनी पीड़ा लेकर चंद्रमा तत्कालीन विधायक उपेंद्र तिवारी से वार्ता किया , विधायक ने थानाध्यक्ष से लेकर कप्तान तक वार्ता किया । विधायक जब अपने कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष स्पष्ट जवाब नहीं दिए बात बढ़ गई और विधायक थाने के सामने धरने पर बैठ गए । धरना में जनता की भीड़ बढ़ती गई और उधर पुलिस एवं पी ए सी भी भरी संख्या में आ गई । पुलिस एवं प्रशाशन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे कई राउंड की वार्ता के बाद भी मामला नहीं सुलझा ,पुलिस ने रात के अंधेरे में जेनरेटर की लाइट बुझाकर लाठी चार्ज एवं फायरिंग शुरू कर दी जिससे दर्जनों लोग घायल हुए एवं नरही निवासी भाजपा के सोहाव मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद राय की पुलिस की गोली से मौके पर मौत हो गई । प्रदेश स्तर पर सड़क से सदन तक मामला पहुंचा , तत्कालीन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत दर्जनों प्रशाशन ईएम पुलिस के अधिकारी निलंबित हुए । जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई , मामला विचाराधीन हैं ।
समाजवादी पार्टी में उपेंद्र तिवारी का ये दूसरा बड़ा आंदोलन था इससे पूर्व बलिया नगर के तत्कालीन नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता एवं तत्कालीन प्रदेश सरकार के मंत्री नारद राय के बीच विवाद में भाजपा नेता व्यापारियों द्वारा बाजार बंद में भ्रमण कर रहे थे जिसमें एक दुकानदार की फायरिंग में भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश चौबे भोला एवं देवतानंद तुरहा को गोली लग गई । आरोप लगा कि दुकानदार मंत्री समर्थक था जिसे सरकार एवं पुलिस प्रशासन ने संरक्षण दिया । घटना के पश्चात भाजपा ने आंदोलन किया । तत्कालीन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पर कार्यवाही हुई । सपा सरकार में बलिया के तत्कालीन दो मंत्री अंबिका चौधरी एवं नारद राय की बर्खास्तगी इन्हीं दोनों घटनाओं से जोड़ा जाता हैं । उसके पश्चात प्रत्येक वर्ष उपेंद्र तिवारी 12 अगस्त को शहीदों के सम्मान में बड़ा आयोजन करते हैं । शहीद विनोद राय की बेटी की शादी भी अपने घर से किए थे एवं दोनों पति पत्नी कन्यादान दिए थे ।







