एक पेड़ गुरु के नाम : ओझवलिया मे गुरु और माता पिता के नाम लगाया गया पेड़
दुबहड़ (बलिया) ।। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरुओं एवं प्रकृति के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए *"एक पेड़ गुरु के नाम"* अभियान के तहत बुधवार को ओझवलिया में सार्वजनिक तालाब के किनारे पौधरोपण किया गया। साथ ही अपने-अपने पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया कि वे पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य श्रीशचंद्र पाठक ने कहा कि आज हम सभी अपने माता-पिता, गुरु एवं प्रकृति को सादर समर्पित एक -एक पौधा लगाकर उनके प्रति श्रद्धा, भाव, सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ लोगों में विशेषकर युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना था ।
इस अवसर पर शिक्षक सोनू दुबे,अक्षय कुमार, दीपक साहू,पिंटू राय, डॉ अभिषेक वर्मा, अरविंद गुप्ता,विकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।









