लक्ष्मण गुप्ता का नाम लेकर इशारों इशारों मे नारद राय पर उपेंद्र तिवारी ने साधा निशाना,परिवहन मंत्री व राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर का नाम न लेना चर्चा मे
बलिया।। आगामी 12 अगस्त को फेफना विधानसभा में अगस्त क्रांति , स्वतंत्रता आंदोलन , संपूर्ण क्रांति , सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं के स्मृति में आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा एवं शहीद विनोद राय की 10 वीं पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा के नरही में आयोजन के संबंध में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया । कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमें देश एवं प्रदेश स्तर के अतिथिगण , सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे । कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान , सरकार के आयुष मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ,पूर्व मंत्री सुरेश राणा , अनुसूचित मोर्चा , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ भोला सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे । कहा कि जो सपूत देश एवं समाज के लिए अपना शहादत दिये हैं उसे हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे , उन्हीं के याद में प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को फेफना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता प्रत्येक बूथ एवं गाँव से तिरंगा यात्रा निकालती हैं जो नरही खेल के मैदान में सभा के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं,जहां हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।
श्री तिवारी ने कहा कि फेफना में पिछले 26 वर्षों से सेवक के रूप में सेवा कर रहा हूं , हर जुल्म एवं अत्याचार के खिलाफ बिना भेद भाव एवं जाति पाति के खड़ा रहता हूं । कहा कि जनता ने सेवा करने का मौका दिया तो क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास किया । मेरे कर्तव्य में पद कोई बड़ा नहीं, सेवा भावना से सेवक के रूप में आया था आज भी लगा हूं । कहा कि विनोद राय की शहादत का ऋणी हूं , उनका परिवार मेरा परिवार हैं , मेरी 2 और उनकी तीन अब मेरी 5 बेटियां हैं । उस दायित्व के निर्वहन का पूरा प्रयास करता हूं । कहा कि विनोद राय के हत्यारे एवं साजिशकर्ताओं की किसी भी कीमत पर बचने नहीं दूंगा , उनको कड़ी सजा मिलेगी । मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा हैं ।
कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में मेरे एवं मेरे कार्यकर्ताओं के ऊपर कई बार जानलेवा हमला हुआ , उन हमला कराने वालों को तो जनता ने पैदल उसी समय कर दिया , कुछ अधिकारियों पर भी कार्यवाही उस समय हुई थी लेकिन विनोद राय के हत्यारे अभी घूम रहे हैं , उन्हें एवं उनके मददगारों को हम नहीं बचने देंगे । कहा कि यह श्रद्धांजलि औपचारिकता नहीं बल्कि मेरे भावना से जुड़ा हुआ कार्यक्रम हैं। मैं 12 अगस्त 2016 की वो काली रात नहीं भूल सकता जिसमें पुलिस प्रशासन ने किसी अन्य के निर्देश पर तांडव किया था , उन निर्देश देने वालों को मैं नहीं छोड़ूंगा । विनोद राय की हत्या का पाप उन्हें मिट्टी में मिला देगा । कहा कि कुछ लोग चोला बदल के घड़ियाली आंसू बहाते हैं जो उस हत्या में पूर्ण रूप से भागीदार हैं उनको जनता अपने नजरों से उतार चुकी हैं । प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह , जिला मंत्री भरत राय , पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय सम्मिलित रहे ।
लक्ष्मण गुप्ता का नाम लेकर इशारों इशारों मे नारद राय पर उपेंद्र तिवारी ने साधा निशाना
परिवहन मंत्री व राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर का नाम न लेना चर्चा मे
बलिया।। ज्यों ज्यों विधानसभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा है बलिया मे राजनैतिक प्रतिद्वंदिता त्यों त्यों सामने आती जा रही है। सब से ज्यादे ऐसी स्थिति बीजेपी मे ही देखने को मिल रही है। रविवार को पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक फेफना उपेंद्र तिवारी ने आगामी 12 अगस्त को नरही मे आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा व शहीद विनोद राय के लिये आयोजित श्रद्धांजलि सभा के संबंध मे जानकारी देने के लिये आयोजित प्रेस वार्ता मे उपेंद्र तिवारी एक मझे हुए राजनेता के रूप मे नजर आये है। इस प्रेस वार्ता मे जहां कार्यक्रम से संबंधित जानकारियों को श्री तिवारी ने अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने और अपने विरोधियों को ललकारने के निमित्त बखूबी इस्तेमाल किया।
नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व चेयरमैन सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता के उत्पीड़न का जिक्र करके श्री तिवारी ने फेफना से बीजेपी का प्रत्याशी बनने की कोशिश करने वाले पूर्व मंत्री नारद राय को इशारों इशारों मे संदेश दिया कि यह आसान नहीं है। यही नहीं श्री तिवारी ने इशारों इशारों मे स्व विनोद राय की हत्या मे पूर्व मंत्री को भी साजिशकर्ताओ मे शामिल बता दिया। कहा कि विनोद राय के हत्यारे चोला बदल लिये है, लेकिन उनको बचने नहीं दूंगा। साथ ही इशारों मे उन्होंने यह भी बता दिया कि जो जिस पद पर है उसी का कार्य करें, दूसरे के कार्यों मे हस्तक्षेप न करें। यह इशारा किसके लिये है, यह लोगों मे चर्चा का विषय बन गया है।
बीजेपी मे गुटबाजी चरम पर
अन्य दलों से सबसे ज्यादे नेताओं का बीजेपी मे आने का साइड इफ़ेक्ट फेफना विधानसभा मे सब से ज्यादे दिखायी दे रहा है। पिछले 26 सालों से फेफना विधानसभा मे बीजेपी का झंडा बुलंद करने वाले पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की घेराबंदी इस बार चौतरफ़ा हो रही है। एक तरफ समाजवादी पार्टी से पिछले चुनाव के बाद से बीजेपी मे शामिल हुए पूर्व मंत्री नारद राय, परिवहन मंत्री के सहयोग से फेफना विधानसभा मे प्रत्याशी बनने की होड़ मे लगे हुए है। वही राजयसभा सदस्य नीरज शेखर की पत्नी डॉ सुषमा शेखर भी फेफना विधानसभा की गलियों की खाक छानते हुए प्रत्याशी बनने की कोशिश मे लगी हुई है।यही नहीं श्री तिवारी द्वारा जो पोस्टर अपने पीछे लगाया गया था उसमे से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर का फोटो गायब होना, गुटबाजी को स्पष्ट करता है।







