शिक्षा मित्रों को समस्याओं के समाधान का बीएसए से मिला आश्वासन
बीएसए से मिला प्रतिनिधि मंडल
बलिया। जनपद के शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह से मुलाकात कर शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने गतिमान मूल विद्यालय स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने, भारतीय स्टेट बैंक के सैलरी पैकेज खाते से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं के त्वरित एवं नियमानुसार समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि शिक्षा मित्रों की लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह कर रहे थे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय श्यामनंदन मिश्रा जिला महामंत्री अमृत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय जिला प्रवक्ता निर्भय नारायण राय जिला मीडिया प्रभारी परवेज अहमद, जिला उपाध्यक्ष वसुंधरा राय , जिला सहसंयोजक सत्येंद्र मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष नागरा रणवीर सिंह ब्लाक महामंत्री संजय प्रसाद दुबहड़ महामंत्री वसीम अहमद, वीरेंदर कुमार आदि थे।







