प्रसिद्ध साहित्यकार रविनंदन सिंह को मिलेगा इस माह का साहित्य रत्न सम्मान
साहित्यकार सत्कार: आपके द्वार योजना में भारद्वाज पुरम में होगा अभिनंदन
प्रयागराज।।मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित लोकप्रिय प्रकाशन संस्थान साहित्यांजलि प्रकाशन की ओर से प्रत्येक माह में दिया जाने वाला साहित्य रत्न सम्मान इस माह में 24 जून 2026 को प्रसिद्ध साहित्यकार रविनंदन सिंह को प्रदान किया जाएगा ।
साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के व्यवस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 24 जून 2026 दिन बुधवार को सायं काल 5:00 बजे से भारद्वाज पुरम स्थित सुप्रसिद्ध साहित्यकार रविनंदन सिंह के आवास पर एक समारोह में दिया जाएगा ।
डॉ उपाध्याय ने बताया कि रविनंदन सिंह को साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्य रत्न सम्मान पत्र , प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र , मोतीमाल व साहित्य प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान विगत दो वर्षों से निरंतर वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके घर पर जाकर समारोह पूर्वक दिया जाता है । अब तक बाइस से अधिक साहित्यकार सम्मानित हो चुके हैं।









