Breaking News

कराटे प्रतियोगिता को लेकर उत्साह, बलिया की टीम लखनऊ में दिखाएगी दमखम

 



बलिया।। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन चौक स्टेडियम, लखनऊ में दिनांक 24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। कुल 45 सदस्यों की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

टीम के कोच के रूप में कमल यादव, मैनेजर के रूप में मुकेश कुमार तथा रेफरी के रूप में एल.बी. रावत अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव सेंसई सुमित कुमार झा ने बताया कि सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं तथा बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।