राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
डॉ सुनील कुमार ओझा
बलिया।। बुधवार दिनांक 11 मार्च 2026 को श्री मुरली मनोहर टाउन पी.जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जीरा बस्ती में आयोजित शुरू हो चुका है. कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री मुरली मनोहर टाउन पी.जी. कॉलेज के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर दयालानंद राय ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद के तैल चित्र पर मालार्पण एवं पुष्प अर्पित करके शिविर का शुभारंभ किया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य एवं विशेष शिविर योजना के विषय में एवं उद्देश्य व महत्व को एवं वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता को बताते हुए स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को प्रेरित किया. प्रोफेसर अखिलेश कुमार राय ने स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के बारे में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को अपने अनुभव से जागरूक किए इसके बाद प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया. शिविर के प्रथम दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने पूरे प्रांगण में स्वच्छता एवं सफाई का कार्य किया. उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के समस्त वरिष्ठ प्राध्यापक गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रमेश राय एवं डॉ मुनेंद्र पाल ने किया साथ ही धन्यवाद ज्ञापन का कार्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम कुमार जी ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधा राना एवं डॉ. शैलेश कुमार ने उक्त कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।








