मुठभेड़ मे दबोचा गया हत्यारोपी, हल्दी पुलिस को मिली सफलता
बलिया।। हल्दी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान किशोर हत्याकांड के अभियुक्त मनोज यादव को ऑपरेशन लंगड़ा मे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे हल्दी पुलिस रात में मुडाडीह से सोनवानी जाने वाले रोड पर थानाध्यक्ष राजू राय पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। उसी दौरान हनुमान मंदिर से 300 मीटर पश्चिम किशोर हत्या से संबन्धित वांछित अभियुक्त को मुखबीर की निशानदेही पर घेराबंदी की तो अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश मनोज यादव निवासी बबुआपुर कठही 32 वर्ष के बायें पैर में गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश सोमवार की रात में रौनक यादव की हत्या करके भाग गया था। घायल बदमाश मनोज यादव को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी सोनवानी अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है।
ईट से कूचकर किया था 15 वर्षीय किशोर की हत्या
सूच्य हो कि सोमवार /मंगलवार की रात मे किसी समय 15 साल के किशोर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गयी थी । गांव से 100 मीटर दूर बगीचे में लहुलूहाल हालत में किशोर का शव पड़ा मिला। हत्यारों ने किशोर के सिर पर कई वार किए उसके बाद पहचान न हो इसलिए चेहरा भी कूचकर बिगाड़ दिया। मृतक की मां ने गांव के ही दो परिवारों पर हत्या का शक जताया है।
सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि किशोर का शव बगीचे में रखी एक चौकी पर पड़ा था। उसका सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। आसपास खून के निशान मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है जान बचाने के लिए उसने काफी देर तक संघर्ष किया था।
यह पूरा मामला बबुआपुर कठही के दक्षिण मठिया के पास का है। यहां नलकूप की चौकी पर किशोर का शव मंगलवार की सुबह एक युवक ने देखा तो उसने नलकूप मालिक को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान रितेश उर्फ नक्का यादव (15) पुत्र नंदजी यादव के रूप में की। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की।







