अज्ञात महिला के शव का देवाश्रम मे किया गया अंतिम संस्कार
बलिया।। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में किया गया। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 33 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को दिनांक 17.01.2026 को बाद पोस्टमार्टम सायंकाल अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा दिनांक 18.01.2027 को देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ अपराह्न 2:15 बजे देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात महिला का शव फेफना थाना अंतर्गत नदी की छाड़न वाले पानी से प्राप्त हुआ।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च रुस्तमपुर बांसडीह रोड बलिया निवासी व इफको आंवला बरेली में कार्यरत ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा अपनी पूज्य पिता स्मृतिशेष जगन्नाथ सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पोस्टमार्टम हाउस से बालेश्वर देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, महामंत्री गणेश प्रसाद,मंत्री भरत प्रसाद उपाध्यक्ष शंकर गोंड गढ़मलपुर के महाजन अखिलेश कुमार उर्फ़ भक्कू व पी एन सिंह सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।



