Breaking News

मा. विधायक खेल स्पर्धा रसड़ा : सब जूनियर कबड्डी बालक में नगपुरा की टीम ने बाजी मारी

 










रसड़ा बलिया।।युवा कल्याण विभाग  बलिया द्वारा आयोजित रसड़ा विधानसभा का  मा. विधायक खेल स्पर्धा का समापन शनिवार को हुआ।जिसमे कबड्डी, वॉलीबाल , फुटबॉल  एथेलेटिक्स आदि विद्याओं में प्रतियोगितायें हुई।

आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित चौहान  द्वारा बताया गया कि बालिका वर्ग 400 में अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर 100 मीटर बालिक वर्ग में रिचा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलिबाल जूनियर बालक वर्ग में जाम की टीम विजेता रही ।सब जूनियर वॉलीबाल बालक में अम्बेडकर क्लब सरायभारती की टीम विजेता रही।  कार्यक्रम का उद्घाटन मा० संजय मिश्रा जिला अध्यक्ष भाजपा  तथा कार्यक्रम का समापन  विधायक़ रसड़ा  श्री उमाशंकर सिंह  के अनुज  प्रतिनिधि  रमेश सिंह   एवं ब्लॉक् प्रमुख  प्रभाकर राम तथा अन्य  जनप्रतिनिधियो द्वारा सफल प्रतिभागीयों कों शील्ड, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  


प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री धनेश सिंह यादव  द्वारा अतिथियों को कार्यक्रम की विस्तृत विवरण बताया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्री बहादुर प्रसाद, सरोज यादव  व्यायाम प्रशिक्षक, श्री  यश राज एवम् श्री पंकज गुप्ता इत्यादि ने कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में सहयोग दिया। आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री अमित चौहान  एवं धनेश सिंह यादव, शरद कुमार यादव राकेश कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को इस आयोजन में अपना समय देने हेतु बहुत बहुत आभार धन्यवाद व्यक्त किया।