Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनायी जायेगी बिरसा मुंडा की जयंती

 



बलिया।बिरसा मुण्डा की जयन्ती जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनायी जायेगी ।यह बातें भाजपा  जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने  पत्रकार वार्ता में कहीं।कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजातीय शौर्य के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को मनायेगी।

भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के उलीहातु गांव में जन्मे बिरसा मुंडा ने अन्य अत्याचार और दमन विरुद्ध उलगुलान (महान आंदोलन) का नेतृत्व किया।

उन्होंने आदिवासी अस्मिता, आत्मसम्मान और स्वराज का बिगुल बजाया।

उनका संदेश "अबुआ डिसुम, अबुआ राज आज 

"आत्मनिर्भर भारत" की भावना से गहराई से जुड़ा है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। 2021 से भगवान बिरसा मुंडा स्मारक व स्वतंत्रता संग्रहालय, रांची आदिवासी नायकों के बलिदान को समर्पित कर दिया गया है।

हमारी सरकार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आदिवासी अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सैकड़ो नए विद्यालय स्वीकृत किए।

वन धन योजना - वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विपणन के लिए वन धन केदो की स्थापना।

प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन  शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार कौशल और कृषि में समग्र विकास के लिए।लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनजाति महिलाओं को आर्थिक रूप से ना आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना,जल जीवन मिशन,आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आदिवासियों और ग्रामीण समाज की जीवन गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनजातिय समुदाय वनटांगिया व मुसहर समुदायों को सरकारी पहचान और आवास,राशन,पेंशन,स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दे रहे हैं।

"आदिवासी संस्कृति महोत्सव" और "जनजाति संग्रहालय" - उत्तर प्रदेश के जनजाति नायकों की गौरव गाथा को बढ़ाने का कार्य कर रहा है।जनजातीय छात्र छात्रवृत्ति,योजना राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं और कौशल विकास कार्यक्रम किये जा रहे हैं।मिशन रोजगार के अंतर्गत आदिवासी युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में अवसर दिया।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक शुभनरायण सिंह व नितेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।