Breaking News

नही रहे पीएचसी बेरुआरबारी के वरिष्ठ सहायक अमित पाल, हार्ट अटैक से गयी जान

 



                     फाइल फोटो -अमित पाल 


श्रद्धांजलि देते सीएमओ व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण 



बलिया।। पीएचसी बेरुआरबारी के वरिष्ठ सहायक अमित पाल की हार्ट अटैक से आसामयिक निधन से स्वास्थ्य विभाग मे शोक की लहर दौड़ गयी है। स्व पाल (लगभग 37 वर्ष ) मूल रूप से रायबरेली जनपद के निवासी थे। स्व पाल अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये है।

बताया जा रहा है कि स्व पाल को सोमवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे ऑफिस मे कार्य करते वक़्त हार्ट अटैक आ गया, जिनको सहयोगियों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने स्व पाल की स्थिति को गंभीर देखते कॉलेज आजमगढ़ के लिये रेफर कर दिया। आजमगढ़ जाते समय रास्ते मे ही पाल ने दम तोड़ दिया।



स्व पाल की मौत की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग मे शोक की लहर दौड़ गयी। सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ बलिया डॉ विजय यादव के नेतृत्व मे एक शोक सभा का आयोजन किया गय। इस अवसर पर 

डॉक्टर विजय कुमार यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी,के साथ ही डॉक्टर अभिषेक मिश्रा नोडल अधिकारी,बब्द, मुन्ना बाबू, गोपाल जी सिंह,राजेश कुमार, धर्मेंद्र पाठक योगेश पाण्डेय ओम प्रकाश पाण्डेय,सुशील त्रिपाठी,राजेश रावत , आदि के साथ विभाग के  सभी कर्मचारी मौजूद थे।