Breaking News

बलिया में फंदे से युवक और बक्से में किन्नर का मिला शव

 



पहले थर्ड जेंडर की हत्या की, फिर की आत्महत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

बलिया। बैरिया थाना अंतर्गत रानीगंज कस्बा में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक युवक का कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जब छानबीन की तो मृतक के छत पर स्थित बक्से में थर्ड जेंडर का शव बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान रवि गुप्ता 32 वर्ष पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी रानीगंज बाजार तथा थर्ड जेंडर की पहचान रेखा उर्फ जहांगीर बादशाह 62 वर्ष के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि थर्ड जेंडर कस्बे में 50 मीटर दूर पर किराए के मकान में करीब 50 वर्षों से रहता था। मिली जानकारी के अनुसार थर्ड जेंडर और युवक के बीच पैसे का लेनदेन को लेकर विवाद था। थर्ड जेंडर अपने ग्रुप का हेड था जो अपने यहां से थर्ड जेंडरो का बुकिंग करता था। पैसे की विवाद को लेकर युवक ने पहले थर्ड जेंडर की हत्या की। इसके बाद बक्से में बंद कर दिया। जब शव को ठिकाने न लग सका तो कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम ब बैरिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण जांच में जुट गए।