Breaking News

नगरा बलिया मे श्रीराम लीला के मंचन की तैयारी 16 सितम्बर से, बैठक मे हुआ निर्णय




संतोष द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा की एक आयोजन बैठक शुक्रवार की रात आठ बजे एक निजी मैरेज हॉल में संपन्न हुईं। दो घंटे चली बैठक में शारदीय नवरात्र के पहले दिन से रामलीला अयोजित करने हेतु मंच, प्रकाश, दर्शक दीर्घा, अतिथि दीर्घा,पीने के पानी, टेंट आदि के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता दीपू ने बताया कि रामलीला आयोजन हेतू 16 सितम्बर ,2025  मंगलवार को भूमि तथा ध्वज पूजन किया जाएगा।22  सितंबर को दिन में भगवान राम जानकी एवं हनुमान जी की भव्य झांकी के साथ पूरे नगर में शोभायात्रा निकलेगी तथा इसी दिन सायंकाल से अयोध्या के पत्थर मंदिर से पधारे रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा,जिसका विश्राम 3  अक्टूबर को होगा। 


बैठक में झांकी को लेकर भी उपस्थित लोगों के बीच चर्चा की गई।बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, विहिप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल,समाजसेवी उमाशंकर राम,प्रो समरजीत सिंह, रामायण ठाकुर,हरेराम गुप्ता, सुनील गुप्ता, गणपति गोड, कृष्ण पाल यादव, महेश वर्मा, संजय सोनी, क्रांति यादव, सभासद लाल बहादुर सिंह, राजेश पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, अमरेंद्र सोनी, मनीष शाह, ओके जायसवाल, राजू सोनी,सौरभ किशोर मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, डा डी एन प्रसाद, डॉ आर एस वर्मा, जेपी जायसवाल सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यो तथा सामाजिक एवं राजनैतिक लोगो ने भाग लिया। अध्यक्षता पुर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश तथा संचालन डा शशि प्रकाश कुशवाहा ने किया।

     


   बैठक के उपरान्त समिति के महामंत्री डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि रामलीला आरोजन के मद्देनजर बैठक हुई, बैठक में रामलीला का भव्य आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने रामलीला को सकुशल संपन्न कराने हेतु शारीरिक एवं आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन दिया है। कहा कि इस साल 13 वें वर्ष में पत्थर मंदिर अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध रामलीला मंडली नगरा में रामलीला का मंचन करेगी।