हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ निकली भव्य विशाल तिरंगा, कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर के साथ भारतीय सेना को किया सलाम
बलिया।। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बापू भवन टाउन हाल से निकाली गई। हजारों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद ,भारत माता की जय ,भारतीय सेना की जय के गगनभेदी नारे लगाए। साथ में चल रहे डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने वातावरण में देश प्रेम के प्रति उत्साह व जोश को दुगुना कर दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर भारत की इन बहादुर बेटियों को दुश्मन को सबक सिखाने में अहम भूमिका निभाने पर धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि हिंदुस्तान की इन बहादुर बेटियों पर देश को गर्व है। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए । उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि हमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। भारत की सेना के शौर्य को पूरी दुनिया देख चुकी है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर। भारत मां के वीर सपूतों के रहते देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता। ये विशाल तिरंगा यात्रा ऐसे ही वीर सपूतों व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। यात्रा में शामिल प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हर भारतीय को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है। सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान को उसकी करनी का दंड दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत आज आतंकवाद और उसको पालने पोषण वाले देश को मुंह तोड़ जवाब दे रहा है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि जय हिंद की सेना ने अपने शौर्य से दुश्मन को धूल चटाई है। पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगा युद्ध विराम के लिए। तिरंगे की आन बान और शान के लिए भारत का बच्चा बच्चा मिटने को तैयार है। जिन बेटियों का सिंदूर आतंकियों ने छीना था हमारी सेना ने उसका बदला ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को अंजाम देकर ले लिया है।
इस मौके सांसद निरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, विरेन्द्र सिंहमस्त,नारद राय, सुनिता श्रीवास्तव,रविन्द्र कुशवाहा,भरत सिंह,सुरेन्द्र सिंह, बाल्मीकि त्रिपाठी,भगवान पाठक, विनोद शंकर दूवे, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय,आलोक शुक्ला, रंजना राय, धन्नजय कन्नौजिया,अरुण सिंह बन्टू, कृष्णा पाण्डेय, संतोष सिंह,अशोक यादव,अनूप सिंह, अश्विनी सिंह, रमेश सिंह,अभिजीत तिवारी,उपेन्द्र पाण्डे,संत कुमार,सत्येन्द्र सिंह,राजीव मोहन चौधरी, देवब्रत दूवे, अभिषेक सेठू, संध्या पाण्डेय, श्वेता राय,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।