मोदी सरकार का जातीय जन गणना कराने का ऐलान
नई दिल्ली।। मोदी सरकार देश में जाति जनगणना करवाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विवी वैष्णव ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा, 1947 से जाति जनगणना नहीं की गई। मनमोहन सिंह ने जाति जनगणना की बात कही थी। कांग्रेस ने जाति जनगणना की बात को केवल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। जाति जनगणना केवल केंद्र का विषय है।
जातीय जनगणना के ऐलान के बाद केशव प्रसाद मौर्य का वक्तव्य : जाति भारतीय राजनीति की सच्चाई
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जातीय जनगणना का फ़ैसला ऐतिहासिक है। समूचा दलित आदिवासी पिछड़ा समाज उनके इस फ़ैसले का तहेदिल से स्वागत करता है। दशकों से इसका इंतज़ार था। यह उन नेताओं के लिए भी एक सबक है जो जातीय जनगणना का राग तो बहुत अलापते थे, लेकिन दशकों तक सत्ता में रहने पर उनके दल इस मुद्दे पर कंबल ओढ़कर सो जाते थे। जाति भारतीय राजनीति की सच्चाई है और जातीय जनगणना इसकी धुरी। लोकतंत्र इससे मज़बूत होगा। ज़मीनी राजनीति के धुरंधर नेता मोदी जी इस ज़मीनी सच्चाई से वाक़िफ़ हैं। उन्होंने अपने इस फ़ैसले से देशवासियों का ह्रदय छू लिया है। उनको ह्रदय से आभार।