Breaking News

बलिया नगर पालिका या 'मयखाना'? सरकारी मेज पर छलके जाम, ईओ साहब बगल में थे विराजमान!

 




​शशि कुमार 

 बलिया।। जनपद मुख्यालय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सुशासन के दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों में हमेशा घिरी रहने वाली बलिया नगर पालिका अब 'मधुशाला' में तब्दील हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी बार या होटल का नहीं, बल्कि नगर पालिका कार्यालय के भीतर का है।

​            नगर पालिका बनी मधुशाला 

​              मेज पर शराब, बगल में साहब

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दफ्तर की सरकारी मेज पर पानी की बोतलें, नमकीन और शराब के गिलास सजे हैं। कर्मचारी और रसूखदार लोग कुर्सियों पर बैठकर जाम से जाम टकरा रहे हैं।

​             

                  ईओ की मौजूदगी पर सवाल

 सबसे शर्मनाक बात यह है कि जिस वक्त दफ्तर के अंदर यह महफिल जमी थी, बताया जा रहा है कि अधिशासी अधिकारी (EO) अपने चैम्बर में ही मौजूद थे।सवाल यह उठ रहा है कि क्या उनकी नाक के नीचे यह सब उनकी मर्जी से हो रहा था?आरोप लगाने वाली श्री गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब से ईओ सुभाष कुमार आये है, नगर पालिका भ्रष्टाचार मे आकंठ डूब चुकी है।




        ​भ्रष्टाचार का अड्डा बनी है नगर पालिका 

वीडियो को बनाने वाले शारदानंद गुप्ता का कहना है कि सरकारें बदल गईं, लेकिन नगर पालिका की कार्यशैली नहीं बदली। विकास के नाम पर नगर बदहाल है, लेकिन दफ्तर के अंदर अय्याशी पूरी रफ्तार में है। कहा कि ईओ साहब साफ कहे थे कि पहले जब तक मेरा भुगतान नही होगा, किसी का भुगतान नही करूंगा।सूच्य हो कि ये अपनी गाड़ी को स्वयं चलने के लिये लगाये हुए है।श्री गुप्ता का लगभग 18 लाख का भुगतान लंबित है।कहा कि दो साल मे मैंने लगभग 32 लाख का काम कराया हूं।

​"यह केवल शराब की बोतलें नहीं हैं, बल्कि आम जनता के भरोसे और सरकारी मर्यादा का कत्ल है।"