Breaking News

नीरज शेखर ने सुझाव हमारा, संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ, गिनाई मोदी सरकार की योजनाएं



बलिया।भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव का संकल्पपत्र तैयार करने के लिए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुभारंभ किया। सांसद निरज शेखर ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता में इस अभियान के बारे में जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि इन सुझावों के आधार पर पार्टी का चुनाव संकल्पपत्र तैयार होगा। एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमो एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे हैं।कहा कि जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है, हमें सिर्फ इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नहीं जाएं।





उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के अटूट विश्वास का जिक्र किया।कहा, जब 2014 में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमें अधिक सीट देना चाहती थी। 2019 में हमने स्पष्ट जनादेश मांगा 300 पार तो जनता ने 303 सीटें दीं। अब 2024 में 400 पार का आशीर्वाद हमें चाहिए,जिसके लिए जनता पूरी तरह तैयार है।



 छह तरीकों से जनता के अधिक से अधिक सुझावों को एकत्र कर संकल्पपत्र तैयार किया जाएगा। जिसके तहत विशिष्टजनों से संवाद, घर-घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क में सुझाव लिए जाएंगे। बताया कि सरकार गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत  80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है।चार करोड़ लोगों को पक्का  आवास दिया गया,जल जीवन मिशन के तहत चौदह करोड़ घरों में  नल से जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, आयुष्मान भारत से 55 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क उपचार हो रहा है, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारतविश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है,अनुच्छेद 370 को निरस्त कर इतिहास रच दिया गया,अब कश्मीर में लोग चैन की निंद सो‌ रहे है।












कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण,पीएम किसान सम्माननिधी से 11.8 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं।33 प्रतिशत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षित कर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।उज्ज्वला से दस करोड़ महिलाओं को मिला मुफ्त सिलेंडर,कहा कि स्वच्छ भारत से  बारह करोड़ शौचालय का  निर्माण कर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया गया,पीएम स्वनिधी योजना से 78लाख रेहड़ी पटरी वाले  मजबूत हुए हैं। बताया कि 37किमी प्रतिदिन  हाईवे का निर्माण हो रहा है।51करोड़ जनधन खातों से दिया गरीबों को बैंकिंग सुविधा।कहा कि 15 नए एम्स ,सात‌ नए‌ आइआइटी,सात‌ नए‌ आईआईएम कालेज खोले गए।2014 से आज तक 25 करोड़ भारतीयों का गरीबी से उत्थान किया गया।इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, मंत्री अशोक यादव,अरुण सिंह ,संतोष सिंह ,पंकज सिंह, आशुतोष सिंह आदि लोग रहे।