योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारियों के तबादले,14 जिलों के डीएम बदले
मुरादाबाद, हरदोई, कानपुर नगर, बागपत, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, महोबा, बिजनौर और हाथरस समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों का हुआ तबादला
लखनऊ।। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर हुआ है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अहम जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदल दिया है।मुरादाबाद, हरदोई, कानपुर नगर, बागपत, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बिजनौर, हाथरस और महोबा समेत कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं।
इस लिस्ट में अनुनय झा को हरदोई के जिलाधिकारी पद से हटाकर मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है, जबकि राहुल पांडेय को विशेष सचिव राज्य कर से हरदोई का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
एम. अरुणमोली, जो अभी तक आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा थीं, उन्हें एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है।वहीं एटा के डीएम अरविंद सिंह को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद के पद पर भेजा गया है।
संजय चौहान को अमेठी से हटाकर कुशीनगर का डीएम बनाया गया है, जबकि कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक नियुक्त किया गया है।
अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है।संतकबीरनगर के डीएम आलोक कुमार अब पीलीभीत के डीएम होंगे।
पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है, जबकि बलिया के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।











