वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: मतदान के लिए पहचान पत्र जरूरी
मतदान से पहले पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य, वैकल्पिक दस्तावेजों से भी दे सकेंगे वोट
बलिया।। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण रोकने के उद्देश्य से मतदाताओं को पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) जारी किया गया है, उन्हें मतदान करने से पहले अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
यदि कोई मतदाता अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसे पहचान स्थापित करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। जिसमें ये दस्तावेज होंगे मान्य आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों एवं पार्षदों को जारी सरकारी पहचान पत्र, संबंधित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक को शैक्षिक संस्था द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र,विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज साथ लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचें, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।








