Breaking News

बेरूआरबारी भाजपा मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत






सुखपुरा बलिया।। भारतीय जनता पार्टी बेरूआरबारी मंडल के मंडल अध्यक्ष दोबारा नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रमोद कुमार सिंह बुच्चु का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बांसडीह विधानसभा की विधायक श्रीमती केतकी सिंह ने कहा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बेरूआरबारी मंडल ने बहुत ही अच्छा काम किया है इसलिए पार्टी ने प्रमोद सिंह को दोबारा का बेरूआरबारी मंडल का जिम्मा सौंपा है।उम्मीद है कि आगे भी आप पार्टी और संगठन के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस कार्यक्रम में बेरूआरबारी मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण, अंग वस्त्र आदि देकर मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया।