Breaking News

वर्षो से बोरे में लिपटी प्रथम राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी की मूर्तियों को अनावरण का इंतजार, किसी बड़े राजनेता को नहीं है फुर्सत

मधुसूदन सिंह 

बैरिया(बलिया)।। वोट की राजनीति में जिस जाति के मतदाताओं की संख्या अधिक होती है उनके छूटभइय्या नेताओं की प्रतिमाओ के अनावरण के लिये छोटे से लेकर बड़े राजनेताओं में यह होड़ लगी रहती है कि अनावरण का श्रेय उन्ही को मिले। लेकिन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी की मुर्तिया वर्षो से अनावरण के लिये देश के बड़े राजनेताओं की बाट जोह रही है लेकिन आज तक कोई ऐसा देश की राजनीति के शीर्ष पर रहनर वाले किसी राजनेता को इतनी फुर्सत ही नहीं मिली कि वो डॉ राजेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी की मूर्तियों को अनावरित कर दे। कारण स्पष्ट है कि कायस्थ बिरादरी की मतदाता संख्या इतनी नहीं है कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति के अनावरण के बाद अनावरण करने वाले राजनेता को वोट के रूप में बढ़त दिला सकें।







विकास खण्ड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत रामपुर मे देश के  प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को 60वीं पुण्यतिथि उनके ससुराल वाली ग्राम पंचायत रामपुर मे मंगलवार को  मनाई गई।राजवंशी देवी बालिका जूनियर हाई स्कूल रामपुर के प्रांगण मे आयोजित इस कार्यक्रम मे उनके चाहने वाले लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृत्तत्व को याद करते हुए।आश्चर्य व्यक्त किया कि काफी अरसे से दोनों पति पत्नि की युगल प्रतिमा अनावारण बाट खोज रही है।अफ़सोस की बात यह है कि किसी राजनेता को समय नही मिल रहा है कि उनकी प्रतिमा का अनावरण हो सके।

ऐसा नही की प्रतिमा आनावरण के लिए देश के किसी हस्ती के पास आमंत्रण पत्र न भेजा गया हो।बोरे मे लिपटी प्रतिमा आज सवाल कर रही है कि उनका दोष क्या है।उसी प्रतिमा  के सामने लोगो ने उनको पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे रजनीश कुमार कन्हैया जी ने कहा है कि प्रथम राष्ट्रपति एवं उनकी धर्मपत्नी राजमाता राजवंशी देवी की प्रतिमा कई वर्षों से बोरे में लिपटी बन्द हैं। कोई राजनेता के पास समय नहीं है, कि उक्त प्रतिमा का अनावरण कर यह पुनित कार्य सम्पन्न करे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, उमेश पाण्डेय, राजाराम चंद्रभान, सुशील एवं पूर्व प्रधान  टुनटुन गोड़,पूर्व प्रधान राजदेव राम आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन राहुल श्रीवास्तव ने किया।