Breaking News

80 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके सेवानिवृत कर्मचारियों/ अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित



बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी कल्याण समिति, उ0प्र0 जनपद बलिया के 80 वर्ष पूर्ण करने वाले अपने सदस्य को सम्मानित करेगी। इसी परिपेक्ष में सेवानिवृत्त कर्मचारी/ अधिकारी कल्याण समिति, उ0 प्र0 बलिया जनपद एवं सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारी/ अधिकारी समन्वय समिति, उ0 प्र0 जनपद बलिया के सौजन्य से श्री सीताराम चतुर्थ श्रेणी चकबंदी, श्री हरिहर नाथ पांडे तृतीय श्रेणी स्वास्थ्य विभाग, श्री सालिक राम शर्मा अनुदेशक पॉलिटेक्निक,श्री अनवर अली संगणक विद्युत विभाग, श्री विद्याधर पांडे, जे0एम0टी0 विद्युत विभाग, श्री मोहन सिंह लघु सिंचाई जो 80 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके हैं।











साथ ही श्रीमती रामावती तिवारी, श्रीमती देवंती देवी (द्वय) स्वास्थ्य विभाग जो 75 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुकी हैं समिति द्वारा सम्मानित किए जाने का निर्णय गया है। इन्हें 4 जनवरी 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में अपराहन 12:00 बजे सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह विशिष्ट अतिथि होंगी।