Breaking News

गंगा मे दिखे दो विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग के अधिकारियों ने बड़काखेत के ग्रामीणों को दी सतर्क रहने की सलाह




पवन कुमार

लक्ष्मणपुर (बलिया )।। नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया खास (बड़का खेत) के सामने गंगा नदी में रविवार सुबह लोगों को एक मगरमच्छ पानी में तैरता दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे ढूंढने का अथक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। वन दरोगा सर्वजीत मिश्र ने तटवर्तीय इलाके के लोगों से कहा कि आप लोग सावधान रहिए। विशेषकर नदी में मछली पकड़ने और मवेशियों को नहलाने से मना किया। हो सकता है कि बाढ़ के पानी में और भी इस तरह के खतरनाक जलीय जीव आए हो। सतर्कता ही उनसे बचने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है।




 लोगों से अपील करते हुए वन विभाग की टीम ने कहा कि अगर कहीं इस तरह ‌के जलीय जीव दिखाई दे तो विभाग को तत्काल सूचित करें। ‌पलियां खास (बड़का खेत) के ही कुछ लोगों भगवान यादव, दशरथ यादव, राजेश यादव, मूसन गोड़, विनोद साहनी, संतोष यादव, मुनि जी आदि लोगों ने बताया कि नदी में एक नहीं बल्कि दो मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। बलिया एक्सप्रेस के संवाददाता ने अपने कैमरे मे एक मगरमच्छ को कैद कर लिया है।