किसके है हंसु राम- सुभासपा या बीजेपी के, बेल्थरा रोड मे चर्चाओ का बाजार गर्म
अभयेश मिश्रा
बिल्थरारोड बलिया।। सपा और सुभासपा गठबंधन में 2022 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर बेल्थरारोड विधानसभा ( सुरक्षित )से विधायक बनने वाले हंसू राम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बांसडीह विधानसभा के सहतवार में बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण होने वाले कार्यक्रम में मंच पर बैठने को लेकर बेल्थरारोड विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सुभासपा से विधायक बनने वाले हंसू राम का सुभासपा से मोहभंग होने के बाद पहले अपनी गाड़ी से पार्टी का झंडा हटाने और अब मुख्यमंत्री जी के साथ खुलकर बीजेपी के विधायक के रूप मे मंच पर उपस्थिति ने चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है। अब लोग पूंछ रहे है कि अब हंसु किसके है?
पहले से ही भारतीय जनता पार्टी से पूर्व प्रत्याशी / पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया और एक मात्र भाजपा से महिला नेत्री रीना राव टिकट के दावेदारों की लाइन लगे हुए है। 2022 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम , सपा - सुभासपा गठबंधन में सुभासपा से प्रत्याशी हंसू राम से 5 हजार मतों से पराजित हुए थे। देखना यह है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इन दावेदारों में किस पर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाता है।








