Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय को मिला शब्द शिल्पी सम्मान



स्थानीय साहित्यकारों कवियों और लेखकों, पत्रकारों में हर्ष की लहर

 प्रयागराज।।हिंदी दिवस के पावन अवसर पर यमुनापार प्रयागराज से विगत चार  दशक से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा के संपादक, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय को अखिल भारतीय  साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था प्रेरणा परिवार  पुवायां शाहजहाँपुर  द्वारा *शब्द शिल्पी सम्मान* से अलंकृत किया गया है।  उपरोक्त जानकारी पत्रिका के संपादकीय विभाग से डॉ राम लखन चौरसिया " वागीश " द्वारा  दी गई है।

 डॉ वागीश ने बताया कि पत्रिका के संपादक को इस माह विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मान पत्र मिले हैं जिसमें यह सम्मान आज हिंदी दिवस के अवसर पर दिया गया है इससे पूर्व डॉ उपाध्याय को साहित्य सर्जन मंच कौशांबी द्वारा  सारस्वत प्रशस्ति पत्र एवं अनिल अभिव्यक्ति धामपुर बिजनौर द्वारा अमृत महोत्सव साक्षी सम्मान प्रदान किया गया है डॉ उपाध्याय स्वयं अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा देशभर के साहित्यकारों पत्रकारों कवियों को निरंतर सम्मानित करते रहते हैं।



 हिंदी दिवस पखवारा समापन के अवसर पर अनन्य हिंदी सेवी सम्मान देने की योजना पर  कार्य चल रहा है अवध है साहित्य अकादमी एवं तारिका विचार मंच प्रयाग तथा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा भी निरंतर सम्मान की श्रृंखला चलती रहती है डॉ उपाध्याय को शब्द शिल्पी सम्मान प्राप्त होने पर श्री मुनेश्वर मिश्र मथुरा प्रसाद  धुरिया  अजय कुमार पांडेय जयशंकर त्रिपाठी राजेश  कुमार मिश्र श्याम सुंदर सिंह पटेल  कुलदीप शुक्ल पवनेश कुमार पवन रमाकांत त्रिपाठी मुनेश मिश्र शिवम मिश्र उत्कर्ष उपाध्याय आदि ने सहर्ष बधाई दी है।